Header Ads

अदरक वाली चाय पीने के फायदे जानिए।

Adrak Wali chai (Ginger Tea)

अदरक वाली चाय पीने के फायदे जानना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़े। अदरक वाली चाय पीने से सेहत को ढेर सारे लाभ होते हैं। यह चाय पीने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती हैं, साथ में स्वास्थवर्धक गुणों से भरपूर मानी गयी हैं। अदरक वाली चाय को पीने से सर्दियों के मौसम में होने वाली प्रॉब्लम्स से बचने में मदद मिलती हैं। अदरक की चाय के फायदे इतने ज्यादा हैं की यह सर्दियों के मौसम में दवा की तरह काम करती हैं। Health Benefits of Ginger tea in Hindi.

अदरक की चाय बनाने के बाद आप अदरक के स्वाद को कम करने के लिए चाय में शहद, निम्बू, पेपरमिंट आदि मिला सकते हैं। तो बिना देर किये अदरक की चाय पीने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।

अदरक की चाय पीने के फायदे :- 

1. सांस से सम्बंधित समस्याओं से मुक्ति दिलाये 

ठंड के मौसम में नाक बंद हो जाना आम बात हैं। बंद नाक को खोलने का सबसे आसान तरीका अदरक वाली चाय को पीना हैं। वातावरण की एलर्जी से होने वाली सांस सम्बन्धित परेशनियों को दूर करने के लिए अदरक वाली चाय पीना अच्छा विकल्प हैं।

2. दर्द से आराम दिलाये 

अदरक में दर्द निवारक गुण होते हैं। जिसके कारण अदरक मांसपेशियों और जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद करता हैं। अदरक वाली चाय पीने का फायदा यह भी हैं की इससे जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं।

3. हाजमा दुरुस्त बनाये 

अदरक की चाय के सेवन से पाचन बेहतर होता हैं। अगर बहुत ज्यादा खाना खा लिया हो और ब्लोटिंग की समस्या हैं तो अदरक वाली चाय पीजिये और ब्लोटिंग से छुटकारा पाईये।

4. ब्लड सर्कुलेशन सही बनाये 

अदरक में ऐसे विटामिन्स, मिनरल्स और एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो ब्लड के सर्कुलेशन को सही बनाने का काम करते हैं। जिसकी वजह से कार्डियोवैस्कुलर की बिमारियां होने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं। साथ ही अदरक आर्टरीज पर वसा को जमने से रोकता हैं, जिससे दिल का दौरा पड़ने का ख़तरा काफी ज्यादा कम हो जाता हैं।



5. पीरियड्स की समस्याओं से आराम दिलाये 


जो स्त्रियाँ पीरियड्स क्रैम्प से पीड़ित हैं, उन्हें अदरक की चाय को पीना चाहिए। एक तौलियों को गर्म अदरक की चाय में डुबो कर लोअर एब्डोमेन पर लगाये। इससे दर्द से आराम मिलेगा और मसल्स रिलैक्स फील करेंगे। इसके अलावा अदरक की चाय में शहद मिला कर पीने से भी फायदा होता हैं।

6. टेंशन से छुटकारा दिलाये 

अदरक की चाय में मूड को हैप्पी बनाने और मन को शांत करने की ताकत होती हैं। इसे टेंशन को दूर करने वाला हेल्दी ड्रिंक माना जाता हैं। क्योंकि अदरक में स्ट्रोंग अरोमा और हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो तनाव को कम करने का काम करते हैं।


7. मतली से छुटकारा दिलाये 


सफ़र पर जाने से पहले एक कप अदरक वाली चाय को पीने से मोशन सिकनेस की वजह से होने वाली उल्टी से छुटकारा मिलता हैं। इसके अलावा मतली आने पर अदरक वाली चाय को पीना चाहिए, इससे मतली आनी बंद हो जाती हैं।

8. शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसलिए अदरक वाली चाय को पीने से कई सारी बीमारियाँ आपसे दूर रहती हैं।